Singrauli News: जपं एवं जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए गठजोड़ की कवायदें तेज

Singrauli News: 24 जुलाई। जनपद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए इन दिनों भागदौड़ तेज कर दी गयी है। सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला देवसर जनपद पंचायत में है। जहां यह सीट अनारक्षित मुक्त है। जनपद अध्यक्ष पद के लिए देवसर में खरीद फरोख्त का खेल व्यापक पैमाने पर शुरू है।
Singrauli News:
दरअसल जनपद पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन 28 जुलाई को होगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को होगा। इन दोनों पदों को अपने पाले में लाने के लिए प्रदेश सत्तारूढ़ भाजपा एवं विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत झोक दिया है। यहां बताते चलें की जनपद पंचायत चितरंगी हरिजन महिला एवं देवसर जनपद पंचायत अनारक्षित मुक्त है। जबकि बैढऩ जनपद अध्यक्ष पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित है।

Singrauli News:
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला व घमासान देवसर जनपद पंचायत में है। यहां सूत्र बता रहे हैं की देवसर जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदारों में प्रणव पाठक बीरू व भाजपा मण्डल अध्यक्ष धु्रवेन्द्रनाथ चतुर्वेदी का नाम सबसे जोर शोर से चल रहा है। इन दोनों में ही मुख्य मुकाबला होने के आसार हैं। सूत्र बता रहे हैं की सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए दावेदार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Singrauli News:
देवसर जनपद पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। कौन बाजी मारता है 28 जुलाई को तय हो जायेगा। वहीं जनपद चितरंगी एवं बैढऩ में भी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाने के लिए दोनों दल के नेता ऐंड़ी चोटी का जोर लगाये हुए हैं। किसका पलड़ा भारी होता है अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि कई सदस्यों के खरीद फरोख्त की चर्चाएं जोर-शोर से चल रही हैं। इस खरदी फरोख्त में जिसका वजन भारी होगा वही जनपद पंचायत का मुखिया होगा।

Singrauli News:
अध्यक्ष ज्यादा उपाध्यक्ष पद के लिए शुरू है भागदौड़
जिला पंचायत अध्यक्ष पद आदिवासी महिला के लिए अनारक्षित है। यहां अध्यक्ष पद के लिए मुख्य दावेदार सोनम सिंह व यशोदा पनिका के बीच माना जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोडऩे वाली है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद कांग्रेस का बर्चस्व कायम हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़े-Singrauli News: कुपोषित बच्चों की बढ़ी रफ्तार,पिछले तीन महीनों में 103 से ज्यादा बच्चे हुए भर्ती
यहां बताते चलें की 14 सदस्यीय जिला पंचायत में कांग्रेस पार्टी समर्थित करीब 9 सदस्य चुने गये हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारों में अर्चना-नागेन्द्र सिंह, चमेली-घनश्याम पाठक, सोमदेव ब्रम्ह एवं कमलेन्द्र सिंह चंदेल के नामों की खूब चर्चा चल रही है। मुख्य मुकाबला अर्चना-नागेन्द्र सिंह व कमलेन्द्र सिंह के बीच हो सकती है।
Article By Sunil