Satna News: राजेंद्र नगर विवाद की जड़ हुई खत्म, अवैध चल रहे चिकन चिकन शॉप पर चला बुलडोजर

सतना शहर में तीन दिन पूर्व हुए दो पक्षो में विवाद की जड़ को खत्म करनें नगर निगम का अतिक्रमण अमला आज सड़को पर उतरा है और शहर के सिविल लाइन से लेकर धवारी चौराहे तक सड़को की पटरियों में किये गए अबैध कब्जे को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
नगर निगम का बुल्डोजर दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने में जुटा हुया है। भारी पुलिस बल के साथ राजेन्द्र नगर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई। आपको बता दें कि सिविल लाइन से धवारी चौराहे तक सड़क के दोनो पटरियों पर अवैध निर्माण कर बड़े पैमाने पर अवैध चिकन साप चल रहे थे। जिसें निगम अमले ने आज हटाया है,
दरअसल तीन दिन पूर्व राजेन्द्र नगर में चिकन साप की दुकान में रेट को लेकर विवाद हुया था और विवाद के बाद राजेंद्र नगर में तनाव फैला था। सोमवार को राजेंद्र नगर संघर्ष समिति के बैनर तले बडी संख्या में लोग एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर
निगम कार्यलाय का घेराव किया था और अवैध मांस मंडी हटाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जिसके चलते निगम प्रशासन में आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मांस मंडियों और अवैध कब्जा धारियों को हटाया गया। इस पूरी कार्रवाई में नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी रमाकांत शुक्ला सतना शहर के सीएसपी समेत भाारी पुलिस बल और अतिक्रमण अमला मौजूद रहा।