Satna News : भाजपा के रामखेलावन बने छठवें जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस की विमला कोल को 8 वोटों से हराया

Satna News Today : जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार कब्ज़ा कर लिया है , रामखेलावन कोल ने कांग्रेस की विमला कोल को 8 वोटों के बड़े अंतर से हरा कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया। जिला पंचायत के इतिहास में रामखेलावन कोल छठवें अध्यक्ष के तौर पर चुने गए हैं। श्री कोल जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 17 से चुनाव जीत कर आए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार अपने अपने खेमे को कुर्सी पर काबिज करने के प्रयास कर रहे थे. सीट एसटी मुक्त थी लिहाजा सदस्यों की ज्यादा संख्या नहीं थी भाजपा के पास सिर्फ एक चेहरा रामखेलवन कोल थे जबकि कांग्रेस के पास एसटी वर्ग के तीन विकल्प मौजूद थे मगर बहुमत नहीं थी इसके बावजूद भी प्रत्याशी को मैदान में उतारने का निर्णय लिया कांग्रेस को उम्मीद थी की क्रास वोट से किस्मत बदल सकती है मगर भाजपा की सधी हुई रणनीति के आगे कांग्रेस का सपना धराशायी हो गया।
व्हील चेयर पर वोटिंग के लिए पहुंचे सदस्य

जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन प्रकिया के दौरान सभी सदस्य अपने अपने लग्जरी वाहन से मतदान के लिए पहुंचे लेकिन एक सदस्य के व्हील चेयर पर पहुँचने से सभी हतप्रभ रह गए , ये सदस्य बसपा नेता महेंद्र सिंह पिथैपुर रहे , बताया जाता है की एक दुर्घटना में श्री सिंह घायल हुए थे तब से उन्हें आने जाने के लिए व्हील चेयर का उपयोग करना पड़ता है।