White Kurta: हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि ज्यादातर लोग गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं और इस तरह के रंग के कपड़े भी इस मौसम में सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं।हल्के रंगों के साथ-साथ हल्के वजन के कपड़े कैरी करना बहुत अच्छा रहता है।
गर्मियों में पहने जाने वाले रंगों में सफेद रंग भी शामिल है।गर्मी के मौसम में यह रंग काफी लोकप्रिय होता है, ज्यादातर महिलाएं सफेद रंग का कुर्ता पहने नजर आती हैं। सफेद खुला कुर्ता बहुत आरामदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए आप सफेद कुर्ते को कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

आपको बता दें कि आप अपने व्हाइट कुर्ते को जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन चलन से बाहर नहीं होता है। अगर आप भी डेट आउटिंग के लिए जा रही हैं तो कुर्ते को इस तरह स्टाइल करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, आप इसके साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पहन सकती हैं।

* कलरफुल एक्सेसरीज के साथ
गर्मियों में आप अपने व्हाइट कुर्ते को कलरफुल एक्सेसरीज के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप इस सफेद कुर्ते को कलरफुल बैग, ब्राइट शूज और दुपट्टे के साथ स्टाइल करके खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

* कुर्ता ड्रेस
आप अपने व्हाइट लॉन्ग कुर्ते को ड्रेस के तौर पर भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ बेल्ट कैरी करें। इसके साथ आप हाई हील्स भी कैरी कर सकती हैं। अपने लुक में एलिगेंस ऐड करने के लिए आप इसके साथ स्टेटमेंट एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं। इस लुक के साथ आप जैकेट या ब्लेजर भी कैरी कर सकती हैं।

* बोहो लुक
आजकल ऐसा लग रहा है कि बोहो लुक इन दिनों काफी चलन में है. इसके लिए आप प्रिंटेड स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर का कुर्ता कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़े – Bridal Footwear: शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है ब्राइडल फुटवियर, बनाएगा आपको खास
इस लुक को आप कलरफुल चूड़ियों या सैंडल के साथ कैरी कर सकती हैं। इस लुक को आप किसी भी फेस्टिवल या आउटडोर इवेंट के दौरान कैरी कर सकती हैं। जो आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित होने वाला है।
Article By Manisha
follow me on facebook