‘Dhoni को भीख में रोटी तक नहीं मिलेगी, इसका जो-जो बना है तिनका-तिनका करके उजड़ेगा’

Dhoni सिर्फ एक जुनून नहीं बल्कि इमोशन हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान थाला धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007में टी-20 विश्वकप, 2011 वनडे विश्वकप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी को सबसे सफल कप्तानों में से एक और क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। जहां कई भारतीय Dhoni से प्यार करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो धोनी के तीखे आलोचक हैं।
अगर कभी Dhoni के आलोचकों की सूची बनाई जाती है, तो उस सूची में पहला नाम युवराज सिंह के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह का आएगा। योगराज सिंह अपने बोल्ड शब्दों के लिए जाने जाते हैं। योगराज सिंह अपने बिंदास बोल के लिए जाने जाते हैं। बात पुरानी है जब योगराज सिंह ने धोनी को जमकर कोसते हुए सारी मर्यादा और सीमा लांघी थी।
युवराज सिंह के पिता ने न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘ये 2 टके का आदमी जो साला कल तक नीचे सोता था। आज भगवान ने इसको इतना कुछ बना दिया उसको आज इसका शुक्रिया अदा करने की बजाए ये घमंड दिखा रहा है। धोनी ऐसा आदमी था जिसे ये नहीं पता था कि शाम की रोटी इसे मिलेगी या नहीं खुदा ने इसके घर में भंडार भर दिया।’
Rohit Sharma के जन्मदिन पर आज जानिए उनके जीवन से जुडी महत्वपूर्ण बातें
योगराज सिंह ने आगे कहा, ‘अगर मैं मीडिया वाला होता और ये इतनी बात करता तो मैं इसको रखकर चांटा मारता इसके और कहता तेरी औकात नहीं है इतनी बात करने की। एक दिन धोनी का हाल भी रावण जैसा होगा। ये तो अपने आप को रावण से भी ऊपर समझता है। इससे ज्यादा घटिया आदमी मैंने नहीं देखा।’