mp board 10th result 2022 स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे माशिमं के कार्यालय पहुंचकर सिंगल क्लिक के माध्यम से परिणाम जारी किया। इस बार कोरोना काल के दो साल बाद स्कूली विद्यार्थियों ने आफलाइन परीक्षा थी। इन दोनों कक्षाओं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किये गये। इसके साथ ही इस बार दोनों कक्षाओं की मेधावी सूची भी जारी गई है। इसके अलावा हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया गया। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न पोर्टल पर तुरंत अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।
mp board 10th result 2022 माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं बोर्ड में छोटे शहरों की बेटियों ने टॉपर किया है। इनमें सभी 11 टॉपर छोटे शहरों की बेटियां हैं। कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। 12वीं के अलग-अलग विषयों में 9 टॉपर्स भी लड़कियां हैं।