Singrauli News Today: सिंगरौली 27 मई। सरई थाना क्षेत्र के इटमा व दुधमनिया गांव की दो किशोरियों को छतरपुर ले जाकर बेचने की योजना बनाने वाले आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों किशोरियों को उनके चंगुल से मुक्त कराने में सफल रही है। यह सब पुलिस की तत्परता के बदौलत सफलता मिली है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी ने आज शुक्रवार को कांफ्रेंस हाल में पत्रकारों को दिया।
Singrauli News: एसपी ने बताया कि 24 मई को सूचना मिली कि थाना सरई क्षेत्रांतर्गत ग्राम इटमा निवासी सुमन साकेत, फूलमती साकेत सा.दुधमनिया एवं फूलकुमारी साकेत सा. दुधियाटोला के द्वारा दो नाबालिक लड़कियो को छतरपुर के लोगो को बेंचने की तैयारी है। टीआई नेहरू सिंह खण्डाते को सूचना मिलते ही इस मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दिया।

जहां एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी महिला एवं थाना प्रभारी सरई की अगुवाई मे पृथक.पृथक पुलिस टीम का गठन किया मौके से पुलिस टीम रवाना कर संदेहियो को नाबालिक के साथ अलग-अलग स्थानों से बरामद कर अभिरक्षा में लिया गया।

दोनो किशोरियों एवं संदेही सुमन साकेत पति जमुना प्रसाद साकेत उम्र 35 वर्ष, फूलमती साकेत पति बैजनाथ साकेत उम्र 55 वर्ष ग्राम दुधमनिया, फूलकुमारी साकेत पति रामशरण साकेत उम्र 30 वर्ष ग्राम दुधिया टोला थाना सरई, देवेन्द्र चौबे पिता लक्ष्मी प्रसाद चौबे उम्र 27 वर्ष ग्राम बिसहा थाना भगवा जिला छतरपुर एवं बिहारी लाल अहिरवार पिता लक्ष्मन अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी कुडैला थाना भगवा जिला छतरपुर से बारीकी से पूछताछ की गई।
आगे बताया कि जांच पर सुमन साकेत, फूलमती साकेत, फूलकुमारी साकेत , हरवंश बसोर, देवेन्द्र चौबे, बिहारी लाल अहिरवार, विनोद रजक के साला के खिलाफ लड़कियो को खरीदने बेचने का अपराध धारा 370, 370 (3), 370(4),34 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसे भी पढ़े-Singrauli News: नगर गौरव दिवस पर बैढऩ में कवि सम्मेलन कल,
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
उक्त कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी के निर्देश, एएसपी शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी देवसर वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी महिला, निरीक्षक नेहरू सिंह खण्डाते, उप निरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, सम्पत तिवारी, सउनि अशोक तोमर, इन्द्रलाल माझी, पुष्पा गिरी, प्रआर आशीष बागरी, आशीष त्रिपाठी, आर. ओमप्रकाश शर्मा एवं म.आर.किरण मवासे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Article By Sunil