Singrauli News Today: 24 मई। मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएँ मुख्यमंत्री निवास में अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण और नागरिक अधो संरचना विकास एवं भवन अनुज्ञा प्रदाय कार्यक्रम में की। कार्यक्रम कन्या पूजन के साथ शुरू हुआ।
Singrauli News: नगर पालिक निगम क्षेत्र में मुख्य कार्यक्रम अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस के मुख्य अतिथि एवं नगर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के अध्यक्षता एवं नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह के उपस्थिति में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आज जहां मध्यप्रदेश के नगर निगमों के तहत अवैध कालोनियों में निवासरत लोगों के कॉलोनियों को हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा वैध कालोनी घोषित करते हुये विकास के मार्ग को प्रशस्त किया है। इसी तरह से आज नगर पालिक निगम सिंगरौली अतर्गत 9 अवैध कालोनियों को वैध किया जा रहा है जो बड़े हर्ष का विषय है।

वहीं अपने संबोधन में निगम अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की 9 अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। अब ऐसी कालोनियो में निवास करने वाले परिवारों को सर्व सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होने कहा अब कॉलोनियों का समुचित विकास हो सके।

वहां पर निवास करने वाले परिवारों को निगम द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ में इजाफा हो सकेगा। वहीं समारोह में उपस्थित अतिथियों सहित आम जन मानस के द्वारा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया।

इसे भी पढ़े-Singrauli News: जिले के पटवारियों ने बस्ता जमा कर शुरू किया हड़ताल
इस अवसर पर पार्षद संतोष शाह, सीमा जायसवाल, राम गोपाल पाल, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, अमिताब यादव सहित ननि कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, सम्पदा अधिकारी अजय सिंह, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, प्रवीण गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Article By Sunil