शादी के एक महीने पूरे होने पर Alia Bhatt ने पति रणबीर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल रणबीर कपूर और Alia Bhatt की शादी को आज एक महीना पूरा हो गया है। दोनों 14 अप्रैल 2022 को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की वन मंथ एनीवर्सरी पर Alia Bhatt ने पति रणबीर कपूर के साथ तीन रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं।
पहली तस्वीर में वह रेड सूट में पति को निहारती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रणबीर Alia Bhatt को बाहों में जकड़े नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर शादी के बाद रिस्पेशन पार्टी की हैं।
फैंस के बीच रणबेलिया के नाम से मशहूर रणबीर-Alia Bhatt की ये तस्वीरें वायरल हो रही है। फैंस दोनों की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और Alia Bhatt ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली।

Rohit Sharma के जन्मदिन पर आज जानिए उनके जीवन से जुडी महत्वपूर्ण बातें
रियल लाइफ की यह जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 9 सितम्बर को रिलीज होगी।
Aishwarya Rai ने अनिल अंबानी के साथ नाम जोड़ने पर कही ऐसी बात, “मेरे मन में थी उनके लिए मिक्स फीलिंग”…