Bhai Dooj 2023: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस खास दिन पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और तिलक लगाने के बाद अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह दिन बहन और भाई के बीच प्यार का प्रतीक है। यह त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा. जिस तरह हर बहन रक्षाबंधन की तैयारी करती है, उसी तरह भाई-दूज के दिन भी बहनें खूब सजती-संवरती हैं।
अगर आप भी भाई दूज के दिन अपना जादू दिखाना चाहते हैं तो थोड़ा पहले से ही खुद को तैयार कर लीजिए. दरअसल, भाई दूज की पूजा के लिए ज्यादातर बहनें पारंपरिक तरीके से कपड़े पहनती हैं। ऐसे में हाथों पर मेहंदी लगाना बहुत जरूरी है। मेहंदी महिलाओं के हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप आज शाम अपने हाथों पर लगा सकती हैं।

1.ये डिजाइन है परफेक्ट
पूरे हाथ पर जाली जैसा डिज़ाइन बनाएं और हथेली के बीच में भाई को तिलक करती हुई बहन का चित्र बनाएं। इस मेहंदी से आपका और आपके भाई का रिश्ता और भी मधुर हो जाएगा।

2.तिलक करती हुई महिला की दूसरी तस्वीर
वैसे तो ऊपर दी गई तस्वीर भी बेहद खूबसूरत है, लेकिन अगर आप अपनी मेहंदी को एथनिक टच देना चाहती हैं तो यह डिजाइन एक अच्छा विकल्प है। ऐसा डिज़ाइन बहुत सुंदर लगता है।

3.अपने हाथ में एक संदेश लिखवा लें
अगर आप कुछ खास करने की सोच रहे हैं तो अपने हाथ पर इस तरह भाई लिखें। आप चाहें तो इसके साथ कोई भी संदेश लिखवा सकते हैं।

4.मंडला आर्ट मेहंदी
आजकल लड़कियों को मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन काफी पसंद आते हैं। इसे लगाना भी काफी आसान है. ऐसे में आप इस डिज़ाइन का विकल्प चुन सकते हैं।

5.सिपंल डिज़ाइन
अगर आप सिंपल मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो यह डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प है। ऐसा डिज़ाइन अद्भुत दिखता है। इसे लगाने से आपके हाथ खूबसूरत दिखेंगे।

6.दोनों हाथों में लगाएं एक जैसी मेहंदी

आप चाहें तो अपने दोनों हाथों पर एक जैसी मेहंदी लगा सकती हैं। यह डिज़ाइन बहुत अच्छा लग रहा है. मेहंदी लगे हाथों पर चूड़ियां पहनना न भूलें।