नई कार खरीदना चाहते हैं? इन 25 में से कोई भी ले लीजिए, पूरा देश इन्हें कर रहा पसंद

नई कार खरीदना चाहते हैं? इन 25 में से कोई भी ले लीजिए, पूरा देश इन्हें कर रहा पसंद

Best Selling Cars In October 2023: अक्टूबर भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक अच्छा महीना था। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बिक्री में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। अक्टूबर 2023 में भारत में लगभग 3.91 लाख यात्री कारें बेची गईं, जो लगातार चौथा महीना था जब बिक्री 3.5 लाख से ऊपर थी।

25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बात करें तो इसमें मारुति सुजुकी के 10 मॉडल, हुंडई के 5 मॉडल, महिंद्रा के 4 मॉडल, टाटा के 3 मॉडल, किआ के 2 मॉडल और टोयोटा का 1 मॉडल शामिल है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदना चाहते हैं तो इनमें से कोई भी चुन सकते हैं क्योंकि यह देशभर में सबसे ज्यादा बिकती है।

नई कार खरीदना चाहते हैं? इन 25 में से कोई भी ले लीजिए, पूरा देश इन्हें कर रहा पसंद
Media Image

सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें (अक्टूबर 2023)

  1. Maruti WagonR: 22,080 यूनिट्स बिकीं
  2. Maruti Swift: 20,598 यूनिट्स बिकीं
  3. Tata Nexon: 16,887 यूनिट्स बिकीं
  4. Maruti Baleno: 16,594 यूनिट्स बिकीं
  5. Maruti Brezza: 16,050 यूनिट्स बिकीं
  6. Tata Punch: 15,317 यूनिट्स बिकीं
  7. Maruti Dzire: 14,699 यूनिट्स बिकीं
  8. Maruti Ertiga: 14,209 यूनिट्स बिकीं
  9. Mahindra Scorpio: 13,578 यूनिट्स बिकीं
  10. Hyundai Creta: 13,077 यूनिट्स बिकीं
  11. Maruti Eeco: 12,975 यूनिट्स बिकीं
  12. Kia Seltos: 12,362 यूनिट्स बिकीं
  13. Hyundai Venue: 11,581 यूनिट्स बिकीं
  14. Maruti Fronx: 11,357 यूनिट्स बिकीं
  15. Maruti Alto: 11,200 यूनिट्स बिकीं
  16. Maruti Grand Vitara: 10,834 यूनिट्स बिकीं
  17. Mahindra Bolero: 9,647 यूनिट्स बिकीं
  18. Mahindra XUV700: 9,297 यूनिट्स बिकीं
  19. Toyota Innova Crysta: 8,183 यूनिट्स बिकीं
  20. Hyundai Exter: 8,097 यूनिट्स बिकीं
  21. Hyundai i20 Elite: 7,212 यूनिट्स बिकीं
  22. Hyundai Grand i10: 6,552 यूनिट्स बिकीं
  23. Kia Sonet: 6,493 यूनिट्स बिकीं
  24. Tata Altroz: 5,984 यूनिट्स बिकीं
  25. Mahindra Thar: 5,593 यूनिट्स बिकीं

सबसे ऊपर रही Maruti WagonR

मारुति वैगनआर लगभग 2 दशकों से देश में है और बाजार में अपना दबदबा बनाए हुए है। टॉल बॉय डिज़ाइन वाली इस हैचबैक की बजट सेगमेंट पर अच्छी पकड़ है। इसकी कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।